उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
- 24 जनवरी, 1950 को यूनाइटेड प्रोविंस (संयुक्त प्रांत) का नाम उत्तर प्रदेश रखकर भारतीय संघ का राज्य बनाया गया।
- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है।
- उत्तर प्रदेश का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्राचीन वैदिक सभ्यता का उत्कर्ष यहीं से माना जाता है। उत्तर वैदिक काल में इसे ब्रह्मर्षि प्रदेश या मध्य देश के नाम से जाना जाता था।
- सनातन संस्कृति के दो प्राचीन महाकाव्य रामायण एवं महाभारत का लेखन इसी क्षेत्र के मनीषियों ने किया था। आज विश्व भर में प्रसारित जैन एवं बौद्ध का उत्थान भी इसी प्रदेश में हुआ।
- आधुनिक काल में सन् 1856 में ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने अवध पर अधिकार किया। इसके बाद वर्ष 1877 में इसे पश्चिमोत्तर प्रान्त में मिला लिया गया।
- सन् 1902 में आगरा एवं अवध को संयुक्त प्रान्त नाम दिया गया। सन् 1947 में स्वतंत्रता के बाद टिहरी गढ़वाल और रामपुर के स्वायत्त राज्यों को संयुक्त प्रान्त में शामिल कर लिया गया।
- 24 जनवरी सन् 1950 को इस संयुक्त प्रान्त का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। सन् 2000 में पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्र स्थित गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल को मिलाकर एक नए राज्य उत्तरांचल (वर्तमान उत्तराखंड) का निर्माण किया गया।
- उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. गोविंद वल्लभ पंत थे।
- देश की पहली महिला मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की सुचेता कृपलानी (1963) बनीं।
- देश को पहली महिला राज्यपाल देने का श्रेय भी उत्तर प्रदेश को जाता है। सरोजनी नायडू को 15 अगस्त, 1947 को संयुक्त प्रांत (अब उत्तर प्रदेश) का प्रथम राज्यपाल बनाया गया था। वे राज्य के साथ ही देश की पहली महिला राज्यपाल भी बनीं।
- उत्तर प्रदेश में द्विसदनात्मक व्यवस्था है। राज्य विधानसभा के लिए 403 और विधान परिषद् के लिए 99 सदस्यों का निर्वाचन होता है।
- उत्तर प्रदेश से लोकसभा के लिए 80 सदस्य और राज्यसभा के लिए 31 सदस्य चुने जाते हैं।
- उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किलोमीटर है। यह दुनिया के कई देशों के क्षेत्रफल से अधिक है।
- सन् 2011 की जनगणना के अनुसार उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 19,98,12,341, साक्षरता दर 67.6 प्रतिशत, लिंगानुपात- 912/1000 पुरुष पर और जनसंख्या घनत्व- 829 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी. है।
- उत्तर प्रदेश का राज्य पशु बारहसिंगा और राज्य पक्षी क्रौंच या सारस है।
- उत्तर प्रदेश का राज्य चिह्न मछली है, वहीं राज्य पुष्प पलाश है।
- उत्तर प्रदेश की मुख्य भाषाएं हिन्दी और उर्दू हैं।
- उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जिसका क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किमी. है। वहीं सबसे छोटे जिले संत रविदास नगर का क्षेत्रफल 1,015 वर्ग किमी. है।
- उत्तर प्रदेश के उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दक्षिण में मध्यप्रदेश तथा पूर्व में बिहार राज्य है।
- प्रदेश में विन्ध्य, शिवालिक, हिमालय, कैमूर पहाडिय़ां हैं। यहां बंदरपूंछ [6,375 मी.], कामेत [7,776 मी.], त्रिशूल [7,120 मी.], दूनागिरी [7,066 मी.] एवं नंदादेवी [7,817 मी.] प्रमुख पर्वत शिखर हैं।
- उत्तर प्रदेश की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, गोमती, रामगंगा, घाघरा, गंडक, टोंस, बेतवा काली या शारदा, चम्बल, सिंध, केन, सोन, राप्ïती हैं।
- प्रयागराज में प्रत्येक बारहवें वर्ष कुंभ मेला भरता है, जो कि संभवत: दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला है।
- 24 जनवरी, 2018 को राज्य सरकार ने सरकारी स्तर पर पहली बार उत्तर प्रदेश दिवस मनाया।
- वर्तमान यानी सन् 2020 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।
*अपडेट : 1 जून, 2020
No comments:
Post a Comment